सेबी क्या है , SEBI kya hai In Hindi – नमस्कार दोस्तों आज में आपको सेबी (SEBI) के बारे में बताऊंगा की सेबी क्या है . अगर आप शेयर मार्किट में निवेश करते है या करना चाहते है तो आपको सेबी के बारें में जरूर पता होना चाहिए, क्योंकि सेबी वह संस्था है जो शेयर मार्किट में आपके साथ किसी भी तरह का फ्रॉड होने से रोकती है और आपके पैसे की सुरक्षा करती है।
इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको इन सभी सवालों का जवाब मिल जायेगा

सेबी क्या है – SEBI kya hai In Hindi
SEBI का Full Form है Securities and Exchange Board of India और इसे हिंदी में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड कहते है। सेबी भारत सरकार के अंतर्गत आने वाली एक सवैंधानिक संस्था है जिसका मुख्य काम भारत के पूंजी बाजार (Capital Market) को रेगुलेट करना है।
जिस तरह RBI (Reserve Bank of India) बैंको को रेगुलेट करती है ठीक उसी तरह SEBI स्टॉक मार्किट को रेगुलेट करती है।
भारत में शेयर मार्किट 100 साल से भी ज्यादा समय से चल रहा है। पहले शेयर मार्किट का कोई रेगुलेटर नहीं होता था। व्यापारियों के आपसी भरोसे पर शेयर बाजार काम किया करता था। जिससे शेयर ब्रोकर्स और शेयर मार्किट के बड़े खिलाडी अपनी मनमानी किया करते थे और उस वजह से छोटे निवेशकों को नुकसान होता था। इसी धोखाधड़ी के जाल से छोटे निवेशकों को बचाने के लिए और शेयर बाजार में पारदर्शिता लाते हुए शेयर बाजार का विकास करने के लिए 12 अप्रैल 1992 को सेबी की स्थापना की गई। SEBI का मुख्यालय मुंबई में है।

सेबी क्या काम करती है?
शेयर मार्किट में निवेशकों के पैसे की सुरक्षा करना और स्टॉक मार्किट का विकास करना यही SEBI के मुख्य काम है। जिसे निम्न बिंदुओं की सहायता से समझ सकते है।
ट्रेडर्स और इन्वेस्टर के हितों की रक्षा करना: ट्रेडर और इन्वेस्टर वे लोग होते है जो बाजार में निवेश करने के लिए पैसा लेकर कर के आते है और ये पूंजी बाजार के आधार होते है। सेबी का पहला कार्य इनके हितों की रक्षा करना ही होता है और यह सुनिश्चित करना की इनके साथ किसी भी तरह का धोखाधड़ी न हो।
पूंजी बाजार को विकसित करना: सभी कंपनिया शेयर बाजार से पैसा उठाने के लिए ही आती है जिससे वह अपने व्यापार में लगाकर व्यापार को बढाती है। पूंजी बाजार वह बाज़ार होता है जहाँ से कंपनिया पूंजी का इन्तेज़ामं करती है यह लोन के रूप में होता है। जो कम समय और अधिक समय दोनों समयावधि के लिए होता है। सेबी इस बाज़ार को और ज्यादा सुदृढ़ करने का कार्य करती है जिससे कंपनी को और ज्यादा आसानी से पूंजी मिल जाये।
शेयर बाजार को सुचारु रूप से चलाना: बहुत सारे व्यक्ति और संस्थाये मिलकर शेयर बाजार को चलाती है जैसे: Broker, Sub Broker, Stock Exchange(NSE, BSE, MCX, NCDEX), NSDL, CDSL, NSCCL इत्यादि। इन संस्थाओ के बिच में तालमेल बिठाना जिससे की यह सुचारु रूप से काम कर सके और इनसे सम्बंधित नियम बनाने का काम भी सेबी द्वारा किया जाता है।
इनसाइडर ट्रेडिंग पर रोक लगाना: किसी कंपनी के अंदर की जानकारी का पता लगा कर ट्रेडिंग करना इनसाइडर ट्रेडिंग कहलाता है। इनसाइडर ट्रेडिंग को करना अवैध है। सेबी सभी कंपनियों और कंपनी से जुड़े हुए व्यक्तियों की स्टॉक मार्किट में की गई Buying – Selling पर नज़र रखता है। ऑडिटिंग कर यह पता लगाता है की कहीं कोई कंपनी का बड़ा इन्वेस्टर इनसाइडर ट्रेडिंग तो नहीं कर रहा है। यदि कोई यह करता पाया जाता है तो सेबी उसके खिलाफ कार्यवाही करता है।
अन्य कार्य:
- शेयर बाजार से जुड़े नए निवेशकों के लिए को प्रशिक्षित करना और उनके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों की व्यवस्था करना।
- म्यूच्यूअल फण्ड योजनाओं को पंजीकृत करना और उनका नियमन करना।
- पूंजी बाजार (Capital Market) से अनुचित व्यापार व्यवहारों (Unfair Trade Practices) को समाप्त करना।
- शेयर मार्किट के सभी भागीदार जैसे: ब्रोकर, सबब्रोकर, शेयर हस्तांतरण एजेंटों, मर्चेंट बैंकरों, अंडरराइटरों, पोर्टफोलियो प्रबंधकों आदि का पंजीकरण करना और उनका नियमन करना।
- स्टॉक एक्सचेंज जैसे: NSE, BSE, MCX, NCDX आदि को सुचारु रूप चलाने के लिए नियम बनाना और इन सभी स्टॉक एक्सचेंज का नियमन करना।
फ्रॉड का सेबी में Complaint कैसे करें?
सेबी को सरकार के द्वारा कुछ अधिकार और शक्तिया प्रदान की गई है जिनके उपयोग से SEBI पूंजी बाजार पर नियंत्रण रखती है। सेबी यह सुनिश्चित करती है की शेयर बाजार में पारदर्शिता बनी रहें और किसी भी निवेशक या कंपनी के साथ धोखाधड़ी न हो। यदि किसी के साथ शेयर बाजार में धोखाधड़ी हुई है तो SEBI के पास यह अधिकार है की वह इस पर सुनवाई कर सकता है और न्याय कर सकता है।
किसी निवेशक के साथ शेयर बाजार में धोखाधड़ी होती है तो वह SEBI की वेबसाइट पर Investor Complaint Sell में जाकर अपनी Complaint दर्ज करवा सकता है। इसके अलावा सेबी के Toll Free Helpline नंबर 1800 266 7575 पर फ़ोन करके भी कंप्लेंट दर्ज करवायी जा सकती है।

Read Also
आशा है आपको आज की यह पोस्ट सेबी क्या है – What Is SEBI In Hindi समझ आयी होगी। अगर अभी भी आपका कोई सवाल है शेयर मार्किट या SEBI Meaning In Hindi से जुडा हुआ तो कमेंट करके पूछ सकते है।